फिर घर में घुसकर उसकी पत्नी से की गंदी हरकत, गला घोंटकर नवविवाहित दोस्त को मार डाला
दानापुर
बिहार में दोस्ती के रिश्ते को कलंकित करते हुए पहले युवक ने अपने ही दोस्त का गला घोंटकर मार डाला। इसके बाद घर कमरे में घुसकर उसकी नवविवाहिता पत्नी से छेड़खानी की कोशिश की। घर की महिलाओं द्वारा शोर मचाने पर लोगों ने आरोपित युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना दानापुर के अकिलपुर थाना क्षेत्र के पुरानी पानापुर की है।
यहां युवक दशरथ राय उर्फ जोकिया की बेल्ट से गला घोंटकर उसके दोस्त कुणाल ने ही हत्या कर दी। गुरुवार की सुबह दशरथ का शव गंगा नदी घाट किनारे मिला तो सनसनी फैल गई। इसके बाद दियारावासियों ने शव रखकर पीपापुल जाम कर दिया और आगजनी करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। पुलिस प्रशासन के समझाने के बाद करीब एक घंटे बाद जाम खत्म हुआ।
बताया जाता है कि पुरानी पानापुर निवासी पुण्यदेव राय का 23 वर्षीय पुत्र दशरथ मजदूरी करता था। बुधवार को शाम में मजदूरी करके घर लौटा तो उसका दोस्त कुणाल अपने दोस्तों के साथ उसके घर आया और खाना खाया। उसके बाद दशरथ को लेकर सभी कहीं चले गए। परिजन ने बताया कि रात को दशरथ घर नहीं लौटा। देर रात को कुणाल घर पर आया और दशरथ की पत्नी रीना देवी को दशरथ का मोबाइल व पांच सौ रुपये देते हुए गलत हरकत करने लगा। रीना के शोर मचाने पर परिवार के लोगों ने कुणाल को पकड़ लिया और अकिलपुर पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपित कुणाल को हिरासत में थाने ले आयी। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि बेल्ट से गला घोंटकर दशरथ की हत्या की।

पाठको की राय